वेल्श भाषा बोर्ड की वेबसाइट, वेल्श, वेल्श भाषा और वेल्श में और उससे आगे बोर्ड के काम के बारे में उपयोगी और रोचक सूचना है, में आपका स्वागत है।
यह बोर्ड एक कानूनी संस्था है जिसकी स्थापना 1993 वेल्श भाषा अधिनियम द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य वेल्श भाषा के उपयोग को सरल बनाना और उसे बढ़ावा देना है। यह साइट दिखाती है कि यह सब किस तरह होता है। यह साइट यह भी बताती है कि आप एक व्यक्ति़, कम्पनी या संस्था के रूप में द्विभाषी सेवा उपलब्ध कराने के लिए इस भाषा का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
एक से अधिक भाषा बोलना बिल्कुल सामान्य बात है। वास्तविकता तो यह है कि विश्व की 60% से अधिक जनसंख्या द्विभाषिक है। यदि आप वेल्श भाषा सीखना चाहते हैं, अपने बच्चे को वेल्श भाषा में शिक्षा देना चाहते हैं, यदि आप स्कूल या कॉलेज में भाषा से संबंधित किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, या केवल वेल्श और द्विभाषिकता के संबंध में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप को इस साइट में उत्तर मिलेगा।
बोर्ड का यह विश्वास है कि जिन समुदायों में कम उपयोग की जाने वाली या अल्पसंख्यक भाषाएं बोली जाती हैं, वे एक दूसरे के अनुभवों से सीख सकते हैं और हम उन सभी के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं जो इन भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। यदि आप हमारे काम के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो [email protected] को ई-मेल भेजें।
अंग्रेजी में जारी रखने के लिए यहाँ क्लिक करें